April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व को लेकर बच्चों ने पेश की अदभूत कार्यक्रम

लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व को लेकर बच्चों ने पेश की अदभूत कार्यक्रम
महुआ। रेणु सिंह
प्रखंड की संत जोसेफ विद्यालय सिंघाड़ा और उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकसूदपुर ताज में सुरक्षित शनिवार पर बच्चों द्वारा लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व का एकांकी नाटक पेश किया गया। इस नाटक के जरिए उन्होंने छठ की महानता और भक्ति दिखाकर लोगों का दिल जीता।
छठ महापर्व एकांकी नाटक के द्वारा बच्चों ने लोगों को अपनी संस्कृति और परंपरा का ज्ञान सिखाया। उनके द्वारा दिखाया गया कि भारत देश में महापर्व छठ खासकर बिहार में हर्षोल्लास के साथ यह पर मनाया जाता है। यह पर्व चार दिनों का होता है। इस देश में खुशहाली, समृद्धि और शांति बनी रहे। इसकी कामना वर्ग के माध्यम से व्रतीयां करती है। परिवार के लोग स्वस्थ्य और निरोग रहे। इसकी भी कामना की जाती है। वही सुरक्षित शनिवार में अफवाह से बचने की नसीहत दी गई। अफवाह पर भगदड़ होती है। हम सभी अफवाहों से बचें।कार्यक्रम में सालवी सहाय, अर्चना कुमारी, खुशी कुमारी, अविनाश कुमार, शिवम कुमार, विशाल कुमार, आदि शामिल थे। प्रभारी अशर्फी दास द्वारा एकांकी नाटक में शिक्षक सुनील कुमार, विकास नारायण, ज्योति प्रसाद, मो अबरार अहमद रंजीत, वरुण कुमार द्वारा सहयोग किया गया। संत जोसेफ स्कूल पर सीमा सिंह और सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में बच्चों ने एक पर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.