कृषक कल्याण समिति ने आयोजित की ज्ञान विज्ञान व सांस्कृतिक प्रतियोगिता
कृषक कल्याण समिति ने आयोजित की ज्ञान विज्ञान व सांस्कृतिक प्रतियोगिता ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार
महुआ ( वैशाली )प्रखंड क्षेत्र के परसौनिया गुदरी बाजार में कृषक कल्याण समिति के द्वारा शनिवार के दिन ज्ञान विज्ञान व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महुआ विधानसभा की पूर्व जदयू प्रत्याशी डॉ आसमा परवीन , जद यू प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय,शिक्षक नेता पंकज कुशवाहा , गुरूकुलम् निदेशक अभय कुमार आर्य , आर .के . डायरी के संचालक रंधीर कुमार , मुखिया रेखा चौधरी द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आयोजित ज्ञान विज्ञान कार्यक्रम में मंच का संचालन कर रहे दंत चिकित्सक डॉ अजय कुमार के द्वारा बेहद ही खूबसूरत तरीके से निर्धारित समयानुसार कार्यक्रम को कराया गया। बताते चलें कि बच्चों द्वारा दी गई एक से बढ़कर एक प्रस्तुति को लोगों ने खुब सराहा। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ लघु नाटिका को लोगों ने खुब सराहा ।आज के दौर में भ्रूण हत्या के खिलाफ नाटक रही संजीव प्रस्तुति थी।समारोह को संबोधित करते हुए जद यू प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय ने कहा कि सरकारी विद्यालय के बच्चों की प्रस्तुति की जितनी भी तारीफ की जाए कम होगी ।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जदयू नेत्री डॉ आसमा प्रवीण ने मंच से संबंधित करते लोगों को कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है। बच्चों का विकास सिर्फ किताबी ज्ञान देकर ही नहीं किया जा सकता, बल्कि उनके व्यक्तित्व के विकास के लिए अन्य गतिविधियां भी जरूरी होती हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा गीत, नृत्य व नाटक की प्रस्तुति की गयी।
