क्विज प्रतियोगिता में यूएमएस हरपुर ओस्ती कि छात्रों ने मारी बाजी
क्विज प्रतियोगिता में यूएमएस हरपुर ओस्ती कि छात्रों ने मारी बाजी
बच्चों द्वारा पेश की गई एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए उमड़ी भीड़, कृषक कल्याण समिति परसोनिया द्वारा 20वे साल आयोजित हुई क्विज सांस्कृतिक कार्यक्रम
महुआ। रेणु सिंह
क्विज सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों के बच्चों ने जलवे बिखरे। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह कार्यक्रम शनिवार को महुआ के परसौनिया स्थित गुदरी हाट पर कृषक कल्याण समिति की ओर से कराया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जदयू के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय, डॉ आसमा परवीन, आरके डेयरी के रंधीर कुमार, मुखिया रेखा चौधरी, अभय कुमार आर्य, देव चौधरी, डॉ विश्वनाथ, शिक्षक नेता पंकज कुशवाहा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
यहां पांच राउंड हुए क्विज प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरपुर ओस्ती की छात्राओं ने 102 अंक लाकर प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय रसूलपुर ओस्ती के छात्रों ने 94 अंक लेकर द्वितीय स्थान पाया। वही आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर के प्रतिभागियों ने 74 अंक लेकर तीसरा स्थान तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसौनिया 72 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहा। उधर सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिरजानगर कि प्रतिभागियों ने 16 अंक लेकर प्रथम स्थान पाया तो परसोनिया को 15 अंक से दूसरे स्थान मिला। वही रसलपुर ओस्ती 13 अंक लेकर तीसरे और हरपुर ओस्ती 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ अजय और आफताब द्वारा किया गया। मौके पर समिति के अखिलेश सुमन और अध्यक्ष ने सक्रिय भूमिका के निभाई। स्कूली छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए गए। जिस पर लोग तालियां बजाने को मजबूर हुए।
