April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

श्रद्धा पूर्वक हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा

श्रद्धा पूर्वक हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा
महुआ। रेणु सिंह
कलम के देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा रविवार को महुआ इलाके में श्रद्धा पूर्वक की गई। पूजा पर श्रद्धालुओं ने उनकी मूर्ति बैठाकर आराधना की और उनसे बुद्धि, विवेक, वैभव की कामना की।
महुआ के पहाड़पुर में शंकर प्रसाद वर्मा के आवास पर चित्रगुप्त पूजा समिति के द्वारा यह पूजा विधि विधान के साथ की गई। यहां भगवान चित्रगुप्त की आकर्षण मूर्ति बैठाकर श्रद्धालुओं ने उनकी आरती उतारी। इस मौके पर उपस्थित रवि रंजन, अतुल वर्मा, शिवजी वर्मा, निभा, सुनीता, चांदनी, बबीता, रेखा, कविता आदि ने भगवान चित्रगुप्त की आराधना कर घर परिवार के साथ विश्व कल्याण की कामना की। उधर महुआ जवाहर चौक पर डॉ चंचल के द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गई। खासकर यह पूजा कास्ट परिवार के द्वारा की जाती है उन्होंने बताया कि इस पूजा पर वे लोग पाठ सामग्री कलम, कॉपी, दावत आदि छूने से परहेज करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे साल का आय व्यय का लेखा-जोखा भगवान चित्रगुप्त को समर्पित कर नया रजिस्टर शुरू किया गया। कन्हौली में नवीन श्रीवास्तव के द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गई। शंकरपुर चैनपुर में अंजन श्रीवास्तव और अब्दुलपुर में चुन्नू श्रीवास्तव के द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.