April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दुसरे दिन पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 29 एवं सदस्य पद के लिए 67 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया

दुसरे दिन पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 29 एवं सदस्य पद के लिए 67 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया

दुसरे दिन पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 29 एवं सदस्य पद के लिए 67 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया

फोटो


पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर प्रखंड क्षेत्र में 29 नवम्बर को 28 पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव के नामांकन के दुसरे दिन पैक्स अध्यक्ष पद के लिए कुल 29 एवं विभिन्न कोटी से सदस्य पद के लिए 67 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया । इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पैक्स चुनाव के नामांकन के दुसरे दिन रविवार को गोविंदपुर बेला पंचायत से रामप्रवेश कुशवाहा एवं तारक चौधरी, उमेश चौधरी, बरडीहा तुर्की पंचायत से सावन कुमार शंकर, सिमरवाड़ा पंचायत से हरिशंकर सिंह, एवं रविकांत सिंह उर्फ प्रहलाद सिंह, भेरोखड़ा पंचायत से पवन कुमार पंकज, चांदपुर फतह पंचायत से कामेंद्र मोहन, उर्फ मनोज राय, राघोपुर नरसंडा पंचायत से राजीव रंजन कुमार,मंडई डीह पंचायत से सुमन कुमार हिमांशु, सैदपुर डुमरा पंचायत से संजीव कुमार, अलीनगर लेवढ़ण पंचायत से योगेन्द्र सिंह आदि सहित कुल 29 अभ्यर्थियों के द्वारा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया। वहीं विभिन्न कोटी से सदस्य पद के लिए कुल 67 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। नामांकन को लेकर प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई थी। वही अभ्यर्थियों के समर्थकों की भारी भीड़ भी प्रखंड मुख्यालय परिसर में उम्र पड़ी थी समर्थक अपने-अपने अभ्यर्थियों को नामांकन पत्र दाखिल कर लौटने के बाद फूल माला से स्वागत करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.