जागरूकता वॉकथॉन व निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन-
जागरूकता वॉकथॉन व निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन-
नयागांव-दिघवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्ती जलाल के उन्नहचक में स्थित आदर्श दुर्गा कला मंच के परिसर में रविवार को ऑस्टियोपोरोसिस जागरूकता वॉकथॉन व निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें तीन सौ से अधिक लोगों को मुफ्त चिकित्सीय सलाह, जांच एवं दवा दी गई।
ऑस्टियोपोरोसिस जागरूकता वॉकथॉन के दौरान ऑस्टियोपोरोसिस नामक हड्डी रोग होने के कारण व बचाव के बारे में लोगों को बताया गया इस रोग के कारण हड्डी खोखली व कमजोर हो जाती और यह रोग लोगों के अनियमित दिनचर्या व अनुचित खान- पान के कारण लोग इससे ग्रसीत होते जा रहे हैं।
इसके साथ ही प्रसिद्ध हड्डी व नस रोग विशेषज्ञ डॉ पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर के कई प्रसिद्ध डॉक्टरों की टीम के द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर में लगभग 300 से अधिक मरीजों को देखा गया साथ ही मुफ्त दवा का भी वितरण किया गया। लोगों को कई बीमारियों से बचने कि सलाह दी गई।
आदर्श दुर्गा कला मंच उन्नहचक में अयोजियत हुआ कैंप-
सारण जिला के बस्ती जलाल में गरीब रोगियों के लिए शिविर का आयोजन किया गया है जहां इलाज के बाद जरूरी दवा भी मुफ्त में दी गई।
निशुल्क चिकित्सा शिविर में लगभग 300 से अधिक मरीजों को देखा गया साथ ही उन्हें मुफ्त में दवा भी वितरित की गई इस दौरान शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ मन्नी सिंह ,डॉ आनंद कुमार (जनरल फिजिशियन )
डॉ पंकज कुमार सिंह (हड्डी व नस रोग विशेषज्ञ),
डॉ ऋताम्भरा गौतम सिंह (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) उपस्थित रहें।
वहीं डॉ पंकज कुमार सिंह ने कहा की शिविर और वॉकथांन का उद्देश्य सेवा भावना व लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति सजग और चौकना रखने के साथ साथ गरीब व असहाय लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं,जांच व मुफ्त दवा वितरण करना है साथ ही कहा कि इस तरह के आयोजन शहर में विभिन् जगहों पर की जा जाती रही है और आगे भी की जाती रहेंगी।अब हर महीने दो बार मुफ्त शिविर का आयोजन किया जायेगा उन्होंने बताया कि शिविर को ज्यादातर गरीब और असहाय कसबों में लगाया जाएगा ताकि इसका लाभ सभी ग्रामीण लोग ले सके।
