33 अभ्यर्थियों नामांकन का पर्चा भरा।
33 अभ्यर्थियों नामांकन का पर्चा भरा।
गोरौल प्रखंड मे दूसरे दिन रविवार को पैक्स चुनाव को लेकर कुल 33 अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा भरा।
इसमें अध्यक्ष पद के लिये 09 और सदस्य के लिये 24 ने पर्चा दाखिल किया है।
निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष मे इस्माइलपुर पैक्स से रंजीत कुमार सिंह, कटरमाला पैक्स अध्यक्ष रघुराज बिहारी
शरण, लोदीपुर पैक्स के अजय कुमार, बक्सामा से हरेंद्र राय, भुआलपुर उर्फ़ बहादुरपुर से मनोज कुमार राय ने नामांकन दाखिल किया है। उसके अलावे सोन्धो दुल्ह से अध्यक्ष पद के लिये शेखर कुमार यादव, भुआलपुर उर्फ़ बहादुरपुर से पिंकी कुमारी, कटरमाला से रविंद्र सिंह, बक्सामा से धर्मवीर कुमार ने भी अध्यक्ष पद के लिये नामांकन दाखिल किया है।
अबतक यहां चुनाव के मैदान मे बाप के विरुद्ध बेटा, ससुर के खिलाफ वहु पैक्स चुनाव के मैदान मे आगये है। भुआलपुर उर्फ़ बहादुर पंचायत मे निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार के विरुद्ध उनकी वहु पिंकी कुमारी और बक्सामा पैक्स अध्यक्ष हरेंद्र राय के विरुद्ध उनके पुत्र धर्मवीर चुनाव मैदान मे आगये है। शनिवार को भी कटरमाला पैक्स के अध्यक्ष पद के लिये निवर्तमान अध्यक्ष रघुराज विहारी शरण के विरुद्ध उनकी चचेरी वहु सोनी कुमारी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया।
