April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मच्छरों से उत्पन्न बीमारी से बचाव के लिए फॉगिंग एवं छिड़काव की मांग,बीडीओ देसरी को सौंपा ज्ञापन,

मच्छरों से उत्पन्न बीमारी से बचाव के लिए फॉगिंग एवं छिड़काव की मांग,बीडीओ देसरी को सौंपा ज्ञापन,

मच्छरों से उत्पन्न बीमारी से बचाव के लिए फॉगिंग एवं छिड़काव की मांग, देसरी प्रखंड परिवर्तन संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने बीडीओ देसरी को सौंपा ज्ञापन,

देसरी, 19.11.2024

देसरी प्रखंड परिवर्तन संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने प्रखंड के अनेकों गांव में डेंगू, मलेरिया जैसे मच्छरों से उत्पन्न होने वाले बीमारी की रोकथाम को लेकर फॉगिंग एवं छिड़काव करने की मांग से सम्बंधित ज्ञापन देसरी बीडीओ एवं स्वास्थ्य प्रभारी को दिया है।

प्रतिनिधिमंडल में देसरी प्रखंड परिवर्तन संघर्ष मोर्चा के सचिव रंजीत पंडित, सह सचिव मो. रुस्तम, अभिषेक कुमार, रत्नेश कुमार सिंह, सोहन कुमार एवं मो. सद्दाम हुसैन के द्वारा बीडीओ देसरी एवं स्वास्थ्य प्रभारी को दिए गए पत्र में कहा गया है कि भारत में स्वास्थ्य सेवाओं का विकास बहुत ही असमान रहा है। शहरी लोगों पर ज्यादा ध्यान दिया गया है और ग्रामों को नजरअंदाज किया गया है। लोक स्वास्थ्य की ज्यादातर सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रों की ओर केन्द्रित है एवं अनुभवी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं का ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा नहीं करने के कारण सेवाओं में गुणवत्ता गिर जाती है। डेंगू जैसे मच्छरों से उत्पन्न होने वाले बीमारियों से बचाव हेतु शहरों में फॉगिंग कराया जाता है। डेंगू से अब गाँव में भी लोग बड़े स्तर पर प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन गाँव में फॉगिंग नहीं कराया जाता है।

प्रखंड के चकमहमद, माधोपुर गजपट्टी, उफरौल, गाजीपुर, देसरी सहित दर्जनों गांव में डेंगू एवं टाईफाइड से अनेकों लोग प्रभावित हुए हैं।
संवाददाता अभिजीत कुमार देसरी प्रखंड वैशाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.