ताजपुर में 23 नवंबर को फिर सजेगी शाम – ए – अदब कवि सम्मेलन एवं मुशायरा
ताजपुर में 23 नवंबर को फिर सजेगी शाम – ए – अदब कवि सम्मेलन एवं मुशायरा
ताजपुर / समस्तीपुर : – – जिले के ताजपुर एल0 के0 भी0 डी0 कॉलेज प्रांगण में 23 नवम्बर को होने वाले शाम-ए-अदब कवि सम्मेलन एवं मुशायरा” को सफल बनाने के लिए फैजी रहमान की अध्यक्षता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया । इस आयोजन के फैजी रहमान खुद शाम – ए – अदब के फाउंडर है । फैजी रहमान ने बताया कि इस कवि सम्मेलन व मुशायरा में जाने माने शायर एवं संसद इमरान प्रतापगढ़ी , चरण सिंह बशर , फैयाज फारुकी , मोनिका दुबे , शाम्भवी सिंह , नदीम शाद सहित अन्य कवियों एवं शायरों के आवाज़ के जादू बिखरेगें । यह आयोजन नवम्बर को एल0 के0 वी0 डी0 कॉलेज ग्रांउड में शाम के आठ बजे से शुरू देर रात्रि होगी । इस अद्भुत शाम में हम सभी को कविता, शायरी और साहित्य के संसार में खो जाने का अवसर मिलेगा । आइए इस सांस्कृतिक संध्या का हिस्सा बनें और कवियों एवं शायरों के साथ एक यादगार अनुभव साझा करें।
