जिला की वरीय प्रभारी पदाधिकारी दिपिका कश्यप ने गोरौल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण ।
जिला की वरीय प्रभारी पदाधिकारी दिपिका कश्यप ने गोरौल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण ।
जिला की वरीय प्रभारी पदाधिकारी दीपिका काश्यप ने बुधवार को गोरौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्था एवं मरीजों को मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जांच की। वहीं राज्य के मुख्य सचिवअमृतलाल मीणा द्वारा 19 नवम्बर को प्रमंडलीय आयुक्तों को पत्र प्रेषित कर 20 नवंबर को राज्य के सभी सरकारी अस्पताल जांच करने का आदेश दिया था।
सुबह सुबह जिला प्रशासन द्वारा जांच की खबर से स्वास्थ्य केंद्र में कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
लगभग दो घंटा से अधिक समय में वरीय पदाधिकारी ने सबसे पहले उपस्थिति पंजी द्वारा डॉक्टर सहित सभी कर्मियों का भौतिक सत्यापन किया। आउटडोर एवं इनडोर के व्यवस्था को देखा।
इस दौरान उन्होंने आउटडोर की दवा वितरण काउंटर को देखा तथा उन्होंने उपलब्ध दवा की स्टॉक रजिस्टर से मिला कर देखा।
उन्होंने लैब सहित सभी विभागों का निरीक्षण किया , निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक रेनू कुमारी वरीय पदाधिकारी के साथ रही ।
