March 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाल श्रम से विमुक्त बच्चो के द्वारा नल जल का पानी नही मिलने की समस्या पर नेटवर्क के सदस्यों ने आवेदन पत्र दिया

बाल श्रम से विमुक्त बच्चो के द्वारा नल जल का पानी नही मिलने की समस्या पर नेटवर्क के सदस्यों ने आवेदन पत्र दिया

 

जिला दरभंगा प्रखंड सिंहवाड़ा अंतर्गत लीडरशिप नेक्स्ट प्रोग्राम के तत्वाधान में शक्ति सरवाइवर कलेक्टिव नेटवर्क के सदस्यों को विभिन्न विभागों में सुरक्षा या किसी खतरे से बचाव,डर खत्म करना सरकारी सेवाएं एवं समझ विकसित करने के लिए एक्सपोज़र बैठक किया गया।जिसमें स्थानीय थाना सिंहवाड़ा के पदभार थाना प्रभारी लक्ष्मी मैडम जी के आदेशानुसार बिहार पुलिस राजेन्द्र चौधरी सर के द्वारा बाल श्रम से विमुक्त बच्चों को अभी क्या कर रहा है उससे संबंधित बातचीत किया गया।पढ़ाई करने को कहा गया। बच्चो से संबंधित कानून,बाल विवाह, बाल श्रम ,सुरक्षा या कही कोई गलत रास्ते पर ले जाता है।किसी प्रकार का भय होता है तो हमे सूचना करना है। या 112,1098 पर कॉल करके मदद लेना है।यह सेवा 24 घंटा उपलब्ध है।बच्चो ने कहा हमलोग गांव के अन्य बच्चों को भी बाल श्रम ,बाल विवाह रोकने पर जागरूकता फैलाते है।बच्चो ने कहा थाने आने से हमलोग को डर लगता था लेकिन अब डर खत्म हो गया।जिससे राजेंद्र सर बहुत खुश हुये।ऐसे मदद करने के लिए बधाई दिये।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सिंहवाड़ा कार्यालय में बाल श्रम से विमुक्त बच्चो के द्वारा नल जल का पानी नही मिलने की समस्या पर नेटवर्क के सदस्यों ने आवेदन पत्र दिया।कार्यालय में बच्चों को कहा गया कि आपलोग को पानी की समस्या है वाकी कोई नही कहने आया है।बच्चो ने कहा कि हम सभी अतिपिछड़ा वर्ग से आते है और कुछ घरो में चापाकल नही है।जिससे हमलोगो को स्वच्छ पानी पीने को नही मिलता है।जल ही जीवन है।जिसके कारण हम सभी बच्चो को आवेदन देना पड़ा है।
कहा गया कि बहुत बढ़िया यहा तक आपलोग छोटे छोटे बच्चे समस्या को लेकर आया है।
प्रखंड खाद्द आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय में स्टाफ से सभी सदस्यों ने मिला और राशन कार्ड संबंधित समस्याओं पर मदद के बारे में बातचीत किया।जिसमें कहा गया कि सभी ऑनलाइन आवेदन करने की प्रकिया है।और कुछ महीनों के बाद सभी को जोड़ने या नया बनाने में मदद किया जाता है।नाम जुड़ जाता है लेकिन अनाज नही मिल रहा है।कार्यालय में उसपर कहा गया कि SDO ऑफिस से समाधान होता है।

सीडीपीओ कार्यालय में आगनवाड़ी सेविका के साथ बैठक हो रहा था।उसके कारण पिछले बार आवेदन दिया गया ।उसपर चर्चा किया गया।और बच्चों ने कहा इसका समाधान कैसे होगा क्योकि छोटे छोटे बच्चे झोपड़ी आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ते है और वर्षा होने के समय बच्चे असुरक्षित महसूस करता है और पानी मे भींग कर पढता है।जो बच्चों को स्वास्थ्य को खराब पहुँचाता है। इसपर आगे कार्य करने पर मैडम ने कहा कि जांच करके आगे का कार्य की प्रकिया जल्द किया जायेगा।
सरवाइवर कलेक्टिव नेटवर्क के सदस्यों सचिन कुमार, रवि कुमार,कृष्णा कुमार, अमित कुमार,विकास कुमार, रामकुमार इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.