देशी शराब के साथ पांच शराब कारोबारी गिरफतार ।
देशी शराब के साथ पांच शराब कारोबारी गिरफतार ।
थाना क्षेत्र के अँधारीगाछी गांव में बुधवार को देर रात्रि पुलिस ने देशी शराब बरामद किया है. साथ ही मौके से पांच कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है. बताया गया है कि गश्ती के दौरान अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार को सूचना मिली कि कुछ लोग अँधारीगाछी गांव में देशी शराब बनाकर बेच रहा है. जब पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस गाड़ी को देख कई लोग भागने लगा, जिसे पुलिस बल के द्वारा खदेड़कर पकड़ लिया गया. पकड़ाये व्यक्ति की पहचान गांव के ही धर्मेंद्र पासवान, लखिन्द्र राम, नरेश पासवान ,राजेश साह, सनोज सिंह के रूप में किया गया है. जब तलासी लिया गया तो लगभग 30 लीटर देशी शराब के साथ दो लीटर स्प्रिट भी बरामद किया गया है.
थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने शराब बरामदगी की पुष्टि की है, साथ ही बताया कि है. गिरफ्तार पांचों व्यक्तियों को जेल भेज देने की बाते कही है.
