दो अलग-अलग सड़क दुघर्टना में दो महिला सहित एक व्यक्ति जख्मी ।
दो अलग-अलग सड़क दुघर्टना में दो महिला सहित एक व्यक्ति जख्मी । हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच 22 गोरौल थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर वृहस्पतिवार को सड़क दुर्घटना में दो मोटरसायकिल सवार दम्पति व उसके परिजन बुरी तरह जख्मी हो गये . पहली घटना थाना क्षेत्र के गोढ़ीया चमन के निकट की है , जिसमे मुजफ्फरपुर के खादी भंडार निवासी 48 वर्षीय नरेश दास एवं उसकी पत्नी 40 वर्षीय पुष्पा देवी बुरी तरह जख्मी हो गई . इस दुर्घटना में उसका स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गया. दोनों भगवानपुर से मुज़फ़्फ़रपुर जा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक शिवम कुमारी ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल पहुचाया जहा नाजुक हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद नरेश दास को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. दूसरी घटना एन एच 22 के गंजहाट के वैशाली मुजफ्फरपुर सीमा के निकट की है . यहा पर मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसमें गौरौल थाना क्षेत्र के मलिकपुरा गांव निवासी 24 वर्षीय पलव्वी कुमारी बुरी तरह जख्मी हो गई. जिसका उपचार गौरौल पी एच सी पर किया गया .
