जिसकी शादी की बजने वाली थी शहनाई उसकी उठी अर्थी ।
जिसकी शादी की बजने वाली थी शहनाई उसकी उठी अर्थी ।
बेलगाम हाईवा की ठोकर से एक भाई की घटना स्थल पर ही हुई मौत एक भाई गम्भीर रूप से जख्मी । सरैया बेलशर मुख्य मार्ग के भटौलीया गांव के निकट वृहस्पतिवार की सुबह-सुबह एक तेज रफ्तार हाईवा की ठोकर से एक भाई की मौत घटना स्थल पर ही हो गई वहीं दूसरा भाई गम्भीर रूप से जख्मी हो गया , मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी नंदू राय का 22 वर्षीय पुत्र सोनु कुमार एवं एवं जख्मी 25 वर्षीय रंजीत कुमार के रूप में हुई है । घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि मृतक सोनु कुमार अपने बड़े भाई को डियुटी पर पहुंचाने बाइक से जा रहा था की इसी दौरान बेलशर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार हाईवा संख्या BR 31 GA 2801 ने जोरदार ठोकर मार दिया जिससे सोनु कुमार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई , वहीं उसका बड़ा भाई रंजीत कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गया , स्थानीय लोगों ने जख्मी हालत में रंजीत कुमार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे अच्छे इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया, साथ ही इस घटना की सूचना स्थानीय थाना एवं उसके परिजनों को दी गई, सुचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया वृद्ध पिता का रो रो कर बुरा हाल है, रो रो कर पिता कह रहा था अब हम केकरा बरियात लेकर जबई ड़े बेटा । घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष रौशन ,अपर थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार , अभय शंकर सिंह , शैलेन्द्र कुमार, शिवम कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, वहीं इस घटना के विरोध में उग्र लोगों ने सड़क जाम कर आवा गमन पुरी तरह से बाधित कर दिया साथ ही साथ हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच 22 पर भी टायर जलाकर आधे घंटे सड़क अवरुद्ध कर दिया, स्थिति बिगड़ता देख अंचल अधिकारी अंशु कुमार , प्रमुख मुन्ना कुमार बेलशर एवं भगवानपुर थाना भी घटना स्थल पर पहुंच गए काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझाकर मुआवजे की राशि सहित हर सम्भव सहायता करने का आश्वासन दिया उसके के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया , बताया गया है कि सोनु कुमार की शादी इसी माह में कुढ़नी थाना क्षेत्र के गौंशी गांव में होने वाली थी 25 नवम्बर को मृतक सोनु की बारात जाने वाली थी , इस घटना से मृतक के गांव में मातम छाया हुआ है, ।
