गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो गोला से एक महिला को अपहरण कर लेने की प्राथमिकी दर्ज कराया गया ।
गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो गोला से एक महिला को अपहरण कर लेने की प्राथमिकी दर्ज कराया गया ।
इस संबंध में अपहृत महिला के पिता थाने के ही विशुनपुर अररा गांव निवासी के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि उसकी पुत्री इलाज कराने के लिये गई थी . घर लौटते समय रात्रि हो गया तो भानपुर बरेवा गांव निवासी उदय राय अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पुत्री को घर पहुचाने के नाम पर अपने बाइऐ पर बैठा लिया और रास्ते मे मुँह दबाकर उसका अपहरण कर ले गया. आरोप यह भी है कि उदय का भाई विनय कुमार भी लड़की बेचने का धंधा करता है. बताया गया है कि महिला को एक 12 वर्ष की पुत्री भी है.
थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि यह मामला अपहरण का नही लग रहा है. अन्य पहलुओ पर छानबीन की जा रही है. मामला प्रेम प्रसंग का है या अपहरण का यह जल्द ही पता चल जायेगा.
