February 27, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कटरमाला पंचायत के किसानों को खेती करने के गुण एवं समुचित देखभाल की जानकारी दिया

कृषि से स्नातक कर रहे 15 सदस्यी छात्रों के टीम ने कई दो माह से कटरमाला पंचायत के किसानों को खेती करने के गुण एवं समुचित देखभाल की जानकारी दिया. पंचायत की मुखिया जानकी देवी ने सभी छात्र, छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है. मुखिया ने उपस्थित छात्र,छात्राओं को सम्बोधित करते हुयू कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई धन नही है. यह एक ऐसा धन है जिसे कोई चुरा नही सकता है. जो जितना मेहनत करेगा वह उतना ही आगे बढ़ेगा . मुखिया ने सभी छात्र,छात्रों को कहा कि उनके पढ़ाई में वे हर संभव मदद करेंगी. छात्रा निकिता शर्मा, रूपम कुमारी, पल्लवी कुमारी, अलका कुमारी,निशा कुमारी,संस्कृति कुमारी, अंशु प्रिया, काजल कुमारी, ईशा कुमारी पलक श्रेया छात्र रिषिकेश राज, आलोक चंदन, गौरव कुमार,प्रवीण कुमार ने बताया कि हमलोग किसानों के खेतों में जाकर मित्र किट और हानिकारक कीटो की पहचान करवाया है. मिट्टी जांच हेतु दर्जनों खेतो से मिट्टी का सेम्पल लिया है. किरा पकड़ने के लिये एल्लो स्टिकर लगाने के तरीकों को सिखाया. इसके साथ ही खेतो में प्रयोग होने वाले खादों का फायदा एवं उसके दुष्परिणामो की जानकारी किसानों के बीच रहकर दिया है. मौके पर समाजसेवी संजय कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.