February 27, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का एक साथ पूरे वैशाली जिले में लिया गया संकल्प.

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का एक साथ पूरे वैशाली जिले में लिया गया संकल्प.

वैशाली जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में एक साथ *एक लाख पचासी हजार पांच सौ बीस छात्र – छात्राओं ने लिया बाल विवाह न करने का संकल्प
*भारत स्काउट एवं गाइड वैशाली के सभागार में आयोजित हुआ संकल्प कार्यक्रम सह सेमिनार*
जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के तहत स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान एवं भारत स्काउट एवं गाइड के संयुक्त तत्वाधान में वैशाली जिले के सभी उच्च ,उत्क्रमित माध्यमिक एवं मध्य विद्यालयों में चेतना सत्र में बच्चों ने एक साथ बाल विवाह नहीं करने का संकल्प लिया, वहीं अपने आसपास में जन जागरूकता फैलाने हेतु स्काउट गाइड ने विशेष रूप से अभियान चलाने का संकल्प लिया है।
आज हाजीपुर में भारत स्काउट एवं गाइड वैशाली के सभागार में स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वाधान में बाल विवाह मुक्त भारत संकल्प सह सेमिनार का आयोजन किया गया ,जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य उपेंद्र कुमार राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली श्रीमती रितु कुमारी, नगर परिषद सभापति श्रीमती संगीता कुमारी, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई वैशाली श्री विनोद कुमार ठाकुर, बाल संरक्षण पदाधिकारी वैशाली श्री अमूल्य कुमार, सचिव सुधीर कुमार शुक्ला भारत स्काउट एवं गाइड के जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सभी अतिथियों का स्वागत स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर शुक्ला ने स्वागत भाषण के साथ पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र प्रदान कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश में बाल विवाह अभी भी एक बड़ी समस्या है, देश को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए बुधवार को एक राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत हो रही है,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की सफलता को देखते हुए बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाने का निर्णय लिया गया गया है. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के कारण समाज में लड़कियों के प्रति सोच में व्यापक बदलाव आया है. ऐसे में देश को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए बुधवार को इस कार्यक्रम का आगाज करेंगी,बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत देश को बाल विवाह से मुक्त कराने के लिए शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता को लड़कियों के बीच बढ़ाने पर जोर दिया जायेगा। सेमिनार को संबोधित करते हुए अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली श्रीमती रितु कुमारी ने कहा तमाम कोशिशों के बावजूद हर पांच में एक लड़की 18 साल से पहले विवाह के बंधन में बंध रही है,समय से पहले विवाह के कारण लड़कियों के जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. बाल विवाह के कारण लड़कियों को गरीबी का भी सामना करना पड़ता है,देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए देश को बाल विवाह मुक्त बनाना होगा । वहीं विनोद कुमार ठाकुर सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षक इकाई ने कहा महिलाओं के योगदान के बिना विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सकता है,हर क्षेत्र में महिलाओं की समान और उचित भागीदारी के बिना देश विकसित नहीं हो सकता है।
बाल संरक्षक पदाधिकारी श्री अमूल कुमार ने कहा देश को पूरी तरह बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाने की जरूरत। वहीं नगर परिषद के सभापति श्रीमती संगीता कुमारी ने कहा कि सरकार का मानना है कि लड़कियों को सशक्त बनाकर ही विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है,सरकार के प्रयासों के कारण शिशु मृत्यु दर, लैंगिक दर की असमानता में व्यापक कमी आयी है। साथ ही सरकार की कोशिशों के कारण हाल के वर्षों में लड़कियों का नामांकन दर प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा के लिए बढ़ा है लेकिन इन प्रयासों के बावजूद बाल विवाह एक बड़ी चुनौती बना हुआ है और यह मानवाधिकार हनन का सबसे बड़ा कारण है। जिसमें हम सबको मिलकर एक साथ इस अभियान की सफलता हेतु कार्य करना होगा। मंच का संचालन टाउन हाई स्कूल के स्काउट मास्टर डॉ श्याम किशोर ठाकुर ने किया। इस मौके पर सेंट जॉन’एस अकैडमी हाजीपुर, संपोषित बालिका उच्च विद्यालय हाजीपुर, टाउन हाई स्कूल हाजीपुर, के साथ जिले के विभिन्न विद्यालयों के स्काउट गाइड ने भाग लिया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षिका अलका श्री, स्काउट मास्टर जितेश कुमार, अरविंद कुमार, संगीत शिक्षक मुकेश कुमार, स्काउट लीडर रोशन कुमार, करीना सीमा सहित दर्जनों स्वयंसेवकों ने अपना अहम योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.