February 27, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में लगातार चोरी होने से लोगों में दशहत का माहौल

महुआ में लगातार चोरी होने से लोगों में दशहत का माहौल

महुआ.महुआ थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर एक लाख नकद समेत 5 लाख की आभूषण की भीषण चोरी कर ली.
जानकारी के अनुसार उक्त पंचायत के हिदायतपुर निवासी हाजी मो.उस्मान के घर से मंगलवार की रात्रि चोरों ने ताला तोड़कर गोदरेज में रखे एक लाख नकद रूपये तथा पांच लाख का आभूषण समेत 5 लाख की संपति की भीषण चोरी कर ली.लगातार चोरी से गांव के लोग दशहत में है चोरी की घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस गस्ती पर सवाल उठाते हुए कहा हेदायतपुर वार्ड संख्या 10 में रात रात भर अड्डे बाजी होती रहती है इस घटना से पहले भी वार्ड संख्या 10 में जो सरकारी स्कूल है उसमे भी चोरों द्वारा चोरी करने का घटना हो चुकी है जो महुआ प्रशासन को लिखित आवेदन भी दिया जा चुका है उसके बाद भी वार्ड नंबर 10 में महुआ प्रशासन द्वारा गस्ती नहीं की जाती है इस घटना की सूचना थाना को दी गई है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
फोटो/घर से चोरी के बाद बिखरे सामान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.