बीपीएससी में सौरभ ने मारी बाजी
बीपीएससी में सौरभ ने मारी बाजी
महुआ के फुलवरिया और लालगंज के रसूलपुर में खुशी की लहर
महुआ। रेणु सिंह
बीपीएससी में महुआ प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया गांव के नाती सौरभ ने बाजी मारी है। जिससे ननिहाल महुआ के फुलवरिया गांव के साथ उनके पैतृक गांव लालगंज के रसूलपुर में खुशी की लाड दौड़ गई है।
शुक्रवार को इस खुशी में लोगों ने अबीर गुलाल उड़ाए। साथी लड्डू बाटकर एक दूसरे को मुंह मीठा कराया। फुलवरिया गांव निवासी सेवा निवृत शिक्षक रामनाथ सिंह के नाती सौरभ बीपीएससी में सफलता हासिल कर सीओ का पद संभालेंगे। सौरभ के पिता राजीव रंजन, मां वीणा सिंह, मौसी ममता सिंह, मौसा संतोष कुमार सिंह आदि ने खुशी का इजहार किया। सौरभ की प्रारंभिक शिक्षा लालगंज के संत पॉल स्कूल में हुई है। सौरभ ने बताया कि माता-पिता के साथ नाना नानी के आशीर्वाद से उन्होंने सफलता हासिल की है। सौरभ के दादा मदन प्रताप सिंह खुशी से फूला नहीं समा रहे हैं। चाचा मनोज सिंह और चाचा निक्की सिंह खुशी से भरे हैं। सौरभ दो भाई और एक बहन है।
