February 26, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कड़ी सुरक्षा के बीच महुआ में करीब 57 प्रतिशत हुई पैक्स चुनाव में वोटिंग

कड़ी सुरक्षा के बीच महुआ में करीब 57 प्रतिशत हुई पैक्स चुनाव में वोटिंग
महुआ के 20 में 19 पैक्सों पर शांतिपूर्ण हुआ चुनाव, वोट डलवाने के लिए मतदाताओं को वाहन से ढोते रहे उम्मीदवार
अधिकतर पैक्सों पर पुराने चेहरे ने मारी बाजी
महुआ। रेणु सिंह

दूसरे चरण में पैक्क चुनाव महुआ प्रखंड में बुधवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। यहां कुल 20 में गोविंदपुर पैक्स को छोड़कर 19 पैक्सों पर चुनाव कराया गया। जहां पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डलवाने के लिए उम्मीदवार वोटरों को वाहनों से मतदान केंद्रों पर ढोते रहे।

निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संजीत कुमार ने बताया कि शाम तक लगभग 57 प्रतिशत वोटिंग होने का अनुमान है। हालांकि सही रिपोर्ट सभी पैक्सों का मतदान समीट होने के बाद देर शाम को मिलेगी। यहां शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए एसडीओ किसलय कुशवाहा एक ओर स्वयं भ्रमणशील रहे तो दूसरी ओर निर्वाची पदाधिकारी संजीत कुमार व सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथों पर घूमते नजर आए। इस बार के पैक्स चुनाव में खासियत यह रही की सबसे ज्यादा नए वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां फुलवरिया पैक्स पर पिछले चुनाव के अपेक्षा इस बार 12 सौ से अधिक नए वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह अन्य पैक्सों में भी काफी नए वोटर जोड़े गए थे। जिसमें वोट डालने का उत्साह दिखा। उधर चकमजाहिद, कन्हौली धनराज, ताजपुर बुजुर्ग, जहांगीरपुर सलखनी, रसूलपुर मुबारक, डगरू, पहाड़पुर, मिरजानगर आदि पैक्सों में चुनाव को लेकर गहमागहमी रही। कई पैक्सों पर मतदाता अधिक होने के कारण देर तक चुनाव होता रहा। इस बार टैक्स चुनाव में महिला वोटरों का उत्साह भी अलग रहा। वे घर की कामकाज छोड़कर वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर घंटों डटी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.