तिरहुत स्नातक चुनाव को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक
तिरहुत स्नातक चुनाव को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक
महुआ। रेणु सिंह
तिरहुत स्नातक चुनाव को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को यहां मानपुरा स्थित सेंट जॉन्स एकेडमी पर हुई। जिसमें मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित मंत्री सुमित कुमार सिंह ने एनडीए उम्मीदवार इं अभिषेक झा को मत देकर भारी वोटों से जीताने की अपील की। इस मौके पर उपस्थित प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय ने कहा कि इंजीनियर अभिषेक झा सुयोग्य और अच्छे उम्मीदवार हैं। इनकी जीत सुनिश्चित है। मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह, प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सेतु, अरविंद कुमार उर्फ छोटू, प्रदेश सचिव सुदेश कुमार सिंह, अजय भूषण दिवाकर, प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सुमन आदि ने भी श्री झा को वोट देने और दिलाने की अपील की। इस मौके पर दीपक कुमार, अमित झा, संतोष, विवेक, बबलू आदि के अलावा सेंट जॉन्स एकेडमी के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
