February 26, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हरे कृष्णा हरे राम गौरीशंकर की जाप से गूंज रहा विरना गांव.

हरे कृष्णा हरे राम गौरीशंकर की जाप से गूंज रहा विरना गांव
महुआ। रेणु सिंह
हरे कृष्णा हरे राम गौरीशंकर सीताराम की जब से महुआ का नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 2 का विरना गांव गूंज रहा है। यहां नौ दिवसीय अष्टयाम यज्ञ को लेकर भक्ति परवान पर है।

गुरुवार को यहां बदनपुर मिल्की निवासी ब्यास रामाधार सहनी की टीम अखंड जाप करने में जुटा था। यहां यज्ञ आयोजन अनिल कुमार चौधरी व उषा देवी ने बताया कि ग्रामीणों में आपसी सद्भाव, एकता, अपनत्व, भाईचारा कायम रखने के लिए 9 दिवसीय यज्ञ कराया जा रहा है। जिसका समापन 5 दिसंबर को होगा। यज्ञ में पुरोहित संतोष झा, रमेश झा, ललन झा, शशी झा, शक्ति झा, शिवनाथ झा आदि का मंत्रोचार गूंज रहा है। यहां यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमर रही है। रमेश झा ने बताया कि हरे कृष्णा हरे राम गौरीशंकर सीताराम का अखंड जाप के साथ-साथ रामायण पाठ चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.