February 25, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

तिरहुत स्नातक क्षेत्र से स्वतंत्र उम्मीदवार राकेश रौशन ने किया मतदाता संवाद ।

तिरहुत स्नातक क्षेत्र से स्वतंत्र उम्मीदवार राकेश रौशन ने किया मतदाता संवाद ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ( वैशाली) तिरहुत स्नातक उपचुनाव के लिए जहां सभी उम्मीदवारों ने अपनी जोड़े आजमाइश प्रक्रिया तेज कर दी है ,वही मतदाताओं के बीच संवाद कार्यक्रम का सिलसिला जारी है ।इस क्षेत्र से स्वतंत्र उम्मीदवार राकेश रौशन ने महुआ के शाही दरबार मैरिज हॉल में मतदाता आशीर्वाद सह संवाद सभा का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में मतदाता उपस्थित हुए और एक दूसरे से रूबरू हुए ।

मतदाता संवाद सभा को संबोधित करते हुए राकेश रौशन ने कहा कि स्नातक क्षेत्र में लगातार कई वर्षों से एक ही लोग कब्जा जमा कर बैठे थे और कोई काम आज तक इस क्षेत्र में नहीं हो पाई ।चाहे वह शिक्षा हो या स्वास्थ्य व्यवस्था ,यह सब अधूरी पड़ी हुई है। यदि मतदाता मुझे सेवा का मौका दिया तो तिरहुत क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करूंगा ।मैं झूठा वादा कभी नहीं करता, जो कहता हूं वही करता हूं ।उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी मां जानकी का जन्मस्थली है, उसे पर्यटन के रूप में पहचान दिलाने का काम करूंगा। वैशाली जिला लोक तंत्र की जननी है , इसका भी गौरवशाली इतिहास लौटने का काम करूंगा । बड़ी संख्या में उपस्थित स्नातक मतदाताओं ने उन्हें प्रथम वरीयता का मत देने का भरोसा दिलाया । मतदाता आशीर्वाद समारोह को संबोधित करने वालों में समाजवादी नेता विज्ञान स्वरूप सिंह ,प्रो धर्मेंद्र कुमार सिंह ,मनीष कुमार सिंह, कुमार चंद्र मोहन ,अनिरुद्ध कुमार सिंह ,जिगर सिंह ,पूर्व नगर पार्षद अरुण सिंह सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर राजकुमार सिंह ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.