February 25, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हुआ सम्पन्न

 

शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हुआ सम्पन्न । प्रखंड के 10 पंचायतो में शुक्रवार को आयोजित पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया. मतदान के लिये कुल 24 मतदान केंद्र बनाया गया है. ठंड के बावजूद वोट देने के प्रति मतदाताओ की जागरूकता देखते ही बन रही थी. सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं कि लम्बी लाइन में खरे देखे गये. पूरे प्रखंड क्षेत्र में 68.87 प्रतिशत मतदान हुआ. शांतिपूर्ण मतदान के लिये बड़े पैमाने पर पुलिस बल को लगाया गया था . इसके लिए स्वंम एसडीओ किशलय कुशवाहा बीडीओ उदय कुमार,सीओ अंशु कुमार, थानाध्यक्ष रौशन कुमार,अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार, शैलेन्द्र कुमार, सहित दर्जनों पुलिस अधिकारी भी लगे थे. वही बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी उदय कुमार ने बताया कि प्रखंड में कटरमाला 65.34 प्रतिशत,भुआलपुर उर्फ बहादुरपुर में 79.43 प्रतिशत,लोदीपुर में 57.68 प्रतिशत, भानपुर वरेबा में 61.37 प्रतिशत, सोंधो दूल्ह में 77.16 प्रतिशत, महमदपुर पोझा में 64.2प्रतिशत, इमाइलपुर में 66.7 प्रतिशत, बकसामा में 70.39 प्रतिशत, पिरोई समसुद्दीन में 81.61 प्रतिशत एवं रसूलपुर कोरीगांव में 79.31 प्रतिशत मतदान हुआ.सबसे अधिक मतदान पिरोई समसुद्दीन पंचायत में हुई तो सबसे कम मतदान लोदीपुर पंचायत में हुई. मतगणना 30 नवम्बर को प्रखंड स्थित किसान भवन में सुबह 8 बजे से होगी. मतगणना के लिये सभी तरह की तैयारी कर ली गयी है. सुरक्षा के लिए दण्डाधिकारी सहित दर्जनों पुलिस बल लगाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.