February 25, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सड़क हादसे में मजदूर की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम।

सड़क हादसे में मजदूर की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम। रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

हाजीपुर (वैशाली) वैशाली जिले के महुआ ताजपुर मुख्य मार्ग के मेडिकल कॉलेज के समीप सड़क हादसे में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई । जानकारी के अनुसार यह ट्रक मेडिकल कॉलेज के निर्माण में सरिया लाद कर अंदर की ओर जा रहा था, तभी इस ट्रक से मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में ठेकेदार द्वारा सरिया को कॉलेज के ग्राउंड में उतार लिया गया ।मौत की सूचना मिलते ही महुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महुआ थाना क्षेत्र के समसपुरा गांव निवासी दसई दास के 48 वर्षीय पुत्र शत्रुघ्न दास की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई । शव इतना क्षत विक्षत था कि पहचानना भी मुश्किल हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर महुआ थाना ले गई, लगभग 2 घंटे बाद जब परिजनों खोज बिन करने के बाद महुआ थाना पहुंचे तब साइकल और कपड़े से शव की पहचान की गई।मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार वालों में कोहराम मच गया, बताते चले की उनके परिवार में रविवार को बारात आने वाली थी,लेकिन खुशी का माहौल ग़म में बदल गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शत्रुघ्न दास राज मिस्त्री का कार्य कर अपने घर परिवार का भरण पोषण करते थे ।उनके मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस कागज़ी प्रक्रिया करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.