पैक्स चुनाव में नये चेहरे से ज्यादा पुराने चेहरों पर जनता ने जताया भरोसा ।
पैक्स चुनाव में नये चेहरे से ज्यादा पुराने चेहरों पर जनता ने जताया भरोसा ।
पैक्स चुनाव में नये चेहरे से ज्यादा पुराने चेहरों पर जनता ने जताया भरोसा । गोरौल प्रखंड परिसर स्थित किसान भवन में शनिवार को प्राथमिक कृषि साख समिति पैक्स का मतगणना कराया गया. मतगणना में अधिकतर पैक्सों के मतदाता नये चेहरे की अपेक्षा पुराने चेहरों पर ज्यादा भरोसा जताया है. कटरमाला पैक्स से नये चेहरा के रूप में उदय कुमार ने अपनी जीत दर्ज कराई है. यहां के निवर्तमान अध्यक्ष रघुराज विहारी शरण नामांकन दाखिल किए थे, लेकिन अपनी तवियत खराब होने का हवाला देते हुए अपना नामांकन पत्र वापस ले लिए . इसी पैक्स से सदस्य पद से चुनाव लड़ रहे कांग्रेश के प्रखंड अध्यक्ष प्रभात कुमार चुनाव हार गये. भुआलपुर उर्फ बहादुरपुर पैक्स से नये चेहरा राम सागर राय एवं सोंधो से रंजीत कुमार ने अपनी जीत दर्ज कराया है । भानपुर वरेबा पैक्स से शिवचन्द्र राय , रसुलपुर कोरी गांव पैक्स से मदन प्रसाद पाल, लोदीपुर से अजय राय इस्माईलपुर पैक्स से रंजीत कुमार एवं बकसामा से हरेंद्र राय अपनी अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे. मतदाताओं ने चारों पुराने चेहरों पर फिर से भरोसा जताया है. इस्माईलपुर से पूर्व जिला पार्षद शांति प्रिया चुनाव हार गई है. महमदपुर पोझा पैक्स से विकास कुमार ने भारी मतों से विजयी हुए है. ये भी पुराने चेहरा है. वर्तमान में पंचायत के मुखिया भी है.
