जब संकल्प दृढ़ और समर्पण की भावना हो तो कठिन लक्ष्य की मंजिल भी आसान हो जाती है।
जब संकल्प दृढ़ और समर्पण की भावना हो तो कठिन लक्ष्य की मंजिल भी आसान हो जाती है।
इस बात को पातेपुर प्रखण्ड के डा० सुशीला कुमारी ने असिस्टेन्ट प्रोफेसर के पद पर चयनित होकर चरितार्थ कर दिखाया। इनकी नियुक्ति बिहार राज्य सेवा आयोग द्वारा पाटलीपुत्रा विश्वविद्यालय पटना में की गई है। डा० सुशीला कुमारी, अनुमंडल कार्यालय, महनार में पदस्थापित श्री अरविन्द कुमार की धर्मपत्नी एवं श्री दशरथ सहनी (सेवानिवृत प्रधान सहायक, उ० वि० सुक्की) की पुत्रवधु है। माता-स्व० उर्मिला चौधरी, एवं पिता श्री विन्देश्वर चौधरी (सेवानिवृत्त इंजीनियर), के कड़ी मेहनत एवं बेटी को आगे बढ़ाने के हौसले के कारण आज इस मुकाम को हासील किये है। उनकी विद्यालयी शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय दरभंगा से हुई। स्नातक तथा पारा स्नातक की पढ़ाई साइस कॉलेज पटना से हुई है। उन्होने पी०एच०डी० की उपाधि पटना विश्वविद्यालय से हासिल की। वर्तमान में वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो० विरेन्द्र प्रसाद पी०एच०डी० के गाईड रहे है। वर्ष 2009 से 2023 तक वह पी०एन० एन्गलो संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, पटना में रसायन शास्त्र की शिक्षिका रही है, जहाँ से 2023 में बी०पी०एस०सी० के द्वारा प्रधानाध्यापक के पद पर चयनित हुई। वे वर्त्तमान में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गवसपुर पटना में कार्यरत है। पति श्री अरविन्द कुमार समेत समस्त परिवार ने भावुक होकर अपनी खुशी जाहिर की। उनकी सफलता से परिवारजन धोबोपुर बंसारा (दरभंगा) निवासी, महम्मदपुर सुक्की (पातेपुर प्रखण्ड) के निवासी, प्रधानाध्यापकगण एवं शिक्षकगण में खुशी की लहर है। इस सफलता पर टी०पी०एस० कॉलेज के प्रोफेसर विनयभूषण, बायोकेमिस्ट डा० सत्यानन्द चौधरी, इंजीनियर ममता कुमारी, भाई अखिलेश कुमार, शिक्षक इश्तेयाक, कमलकान्तजी, दिनेश जी समेत अन्य शिक्षको ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
