नए डीजीपी विनय कुमार के पैतृक गांव रामपुरानी में खुशी की लहर
नए डीजीपी विनय कुमार के पैतृक गांव रामपुरानी में खुशी की लहर
बिहार के डीजीपी बनाए जाने पर विनय कुमार के गांव में घर पर अकेली रह रही मां की आंखों में खुशी के छलके आंसू
महुआ। रेणु सिंह
महुआ अनुमंडल और थाने का मीरपुर पताढ पंचायत अंतर्गत रामपुर खेमकरण उर्फ राम पुरानी गांव जहां खुशी के पटाखे और फुलझरिया छूट रहे थे। युवा और बच्चे आतिशबाजी में मग्न थे। वही बुजुर्ग लोगों में चर्चा के बीच खुशी छाई थी। शनिवार को तो गांव का रुतबा ही कुछ बदला बदला सा था।
आखिर हो भी तो क्यों नहीं। गांव के स्व रामबालक शुक्ला के पुत्र विनय कुमार बिहार के नए पुलिस महानिदेशक जो बने हैं। यह खबर शुक्रवार को ग्रामीणों को जैसे ही मिली। हर लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस खुशी में गांव के घरों में पकवान बनाए गए। इसके साथ ही लोगों द्वारा खुशी के जस्ट मनाया गया।
हर लोगों के मुंह पर एक ही चर्चा थी, विनय कुमार कुशल व्यक्तित्व के धनी ही नहीं बल्कि कुशल शासक भी हैं। वे एक कुशल शासक रहते हुए भी गांव के हर सुख-दुख में लोगों के साथ रहते हैं और समय-समय पर वह घर आते रहते हैं। विनय कुमार के पिता रामबालक शुक्ला का निधन 06 जनवरी 2018 को हो गया था। पिता के निधन की दुख से निवृत हुए तो 2 वर्ष पूर्व उनकी पत्नी चित्रा सिन्हा भी साथ छोड़कर चली गई। बताया जाता है कि पत्नी चित्रा को डेंगू हो गया। जिससे उन्होंने धरती को अलविदा कह दिया। उन्हें एक पुत्र गोलू और एक पुत्री गोल्डी है। चार बहन और अकेला भाई में विनय कुमार तीसरे स्थान पर है। बड़ी बहन आशा देवी की शादी पातेपुर के मालपुर में हो चुकी है। वही दूसरी बहन उषा देवी की शादी मुजफ्फरपुर के मरबन में हुई।
तीसरी बहन मंजू कुमारी गोरौल और छोटी बहन नीलू कुमारी की शादी हाजीपुर के रजौली में है। गांव में घर पर मां अशर्फी शुक्ला अकेली रहती हैं। बगलगीर मीरा देवी, विनीत कुमार, उपेंद्र शुक्ला, नरेश शुक्ला, उमेश शुक्ला, प्रकाश शुक्ला, मुकेश शुक्ला, सुशील शुक्ला के अलावा रमेश झा, राजू सिंह आदि ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि यह तो गौरवान्वित होने वाला पल है। लोगों ने बताया कि व्यवहार कुशल विनय बाबू को बच्चों से काफी लगाव है। वे घर आते हैं तो ग्रामीण बच्चों को बुलाकर काफी स्नेह देते हैं। उन्हें पूजा पाठ और धार्मिक क्षेत्र में काफी लगाव है। विनय बाबू के पैत्रिक गांव राम पुरानी में जाने के लिए महुआ हाजीपुर मार्ग के बेलकुंडा, बैद्यनाथपुर, बोतला चौक से रास्ता जाती है।
