सम्मेलन में जदयू के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय के नेतृत्व में भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता
सम्मेलन में जदयू के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय के नेतृत्व में भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता
महुआ। रेणु सिंह
हाजीपुर अक्षयवट स्टेडियम में आयोजित जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। उनमें जोश और उत्साह था। सभी हाथों में बैनर और तख्थिया लिए हुए थे और विकास पुरुष नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे के साथ महुआ का नेता कैसा हो जागेश्वर राय जैसा हो के नारे लगा रहे थे।
महुआ विधानसभा से जागेश्वर राय के द्वारा 51 बस खोली गई। जिस पर कार्यकर्ता नारे लगाते हुए निकले। हाजीपुर जाने वाले कार्यकर्ताओं की टोली में भारी संख्या में महिलाएं भी थीं और वह भी तख्ति लिए हुए थी। महिलाएं कह रही थी कि अगली बार जागेश्वर राय को ही मौका मिलनी चाहिए। वहीं पुरुषों की टोली तो महुआ का नेता कैसा हो जागेश्वर राय जैसा हो लगातार नारे लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं की टोली महुआ से हाजीपुर को निकली तो मार्ग अस्त व्यस्त हो गया। कार्यकर्ताओं के साथ जागेश्वर राय भी आगे आगे चल रहे थे। जागेश्वर राय ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य लोगों से रूबरू होना था। उन्होंने यह भी बताया कि विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति लोगों का काफी लगाव है। इधर कार्यकर्ताओं ने कहा कि महुआ में अगली बार जागेश्वर राय ही उम्मीदवार होंगे।
