April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

घटारो उच्च माध्यमिक विद्यालय में संकल्प सभा सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

घटारो उच्च माध्यमिक विद्यालय में संकल्प सभा सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, बिहार 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली और स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में लालगंज के घटारो उच्च माध्यमिक विद्यालय में संकल्प सभा सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के डायरेक्टर सह स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला के निर्देश पर अधिकार मित्र संतोष कुमार, अमरेश कुमार राजू और प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शालिनी भारती के संयुक्त नेतृत्व में किया गया।”बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को चित्रकला,निबंध लेखन और स्लोगन प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों के बीच प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरज कुमार ने की । चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए ज्योति कुमारी को चुना गया, वहीं द्वितीय स्थान के बन्दना कुमारी और तृतीय स्थान पर राजनंदनी रही। निबंध लेखन प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए बन्दना ,तनीषा और दिव्या चुनी गई।स्लोगन प्रतियोगिता में साहिल प्रथम,पायल द्वितीय और तृतीय स्थान राजलक्ष्मी ने प्राप्त किया।इस दौरान कार्यक्रम के डायरेक्टर सह स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि हम सभी का उद्देश्य है कि वैशाली जिले को बाल विवाह मुक्त जिला बनाया जाए।इस दिशा में पुलिस प्रशासन,जिला प्रशासन और सामाजिक संगठनों के लोग पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2030 तक भारत को पूर्ण रूप से बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में बच्चों को बाल अधिकारों से संदर्भित विषय जैसे बाल विवाह,बाल मजदूरी,बाल यौन शोषण और बाल तस्करी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। गई। कार्यक्रम में शिक्षिका सनिग्धा वर्मा,पूनम कुमारी,सोनम कुमारी,अमित कुमार,शिवानी, रिंकी कुमारी,बाबू साहेब,सुमन सिंह अवधेश कुमार, शिवसागर शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.