April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र मानपुरी की जीवनी पर आधारित पुस्तक का हुआ विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र मानपुरी की जीवनी पर आधारित पुस्तक का हुआ विमोचन
महुआ। रेणु सिंह
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित जितेन्द्र कुमार सिंह के संपादन में वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सुरेन्द्र मानपुरी के जीवन वृत्त पर प्रकाशित पुस्तक *जनपक्ष का आग्रही पत्रकार सुरेन्द्र मानपुरी* का हुआ लोकार्पण किया गया।

जिसमें साहित्य और पत्रकारिता जगत से जुड़े नामचीन हस्तियों का समागम भी हुआ। सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके बाद आगत अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। उसके बाद सभाकक्ष में मौजूद लोगों ने श्री मानपुरी जी को माला,अंगवस्त्र, गीता, रामायण, छरी, छाता, बैग, कलम, डायरी इत्यादि भेंट कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे पत्रकारिता के क्षेत्र में भाषा विद के रूप में जाने जाने वाले हिन्दुस्तान के पूर्व उप मुख्य संपादक एवं प्रदेश प्रभारी रवीन्द्र कुमार, पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता और समाजसेवी, श्री महेन्द्र प्रताप, राम सुन्दर दास महिला महाविद्यालय के सचिव और मानस मर्मज्ञ श्री तृप्ति नाथ सिंह, प्रखंड प्रमुख, श्रीमती सुधा देवी, लेखक सारंगधर सिंह, शिक्षाविद, कपिलदेव सिंह, एबीएस कॉलेज के प्राचार्य, विनय कुमार सिंह, डॉ फैज अहमद, सोनपुर के निवासी और समाजसेवी,अनिल कुमार सिंह, पत्रकार, शंकर सिंह,अवध किशोर शर्मा, हिन्दुस्तान मीडिया के नवनीत कुमार, समाजसेवी, श्रीमती मंजू सिंह,प्रो राजकिशोर सिंह के अलावा साहित्यकार, पत्रकार, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता इत्यादि इस कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम लालगंज के ऐतिहासिक श्री शारदा सदन पुस्तकालय में संपन्न हुआ। आगत अतिथियों का स्वागत किसान नेता ओम प्रकाश शुक्ल ने किया। अध्यक्षता कपिलदेव सिंह ने किया जबकि मंच संचालन पुस्तक के संपादक जितेन्द्र कुमार सिंह और स्वागत भाषण शिक्षक रणधीर सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन चंद्रदीप राय ने दिया। लोगों ने संपादक जितेंद्र कुमार सिंह को इसके लिए बधाई दिया कि उन्होंने एक सादे और शां जिंदगी जीने वाले पत्रकार सुरेंद्र मानपुरी की जीवनी पर आधारित पुस्तक को संपादन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.