जिला एवं कलस्टर स्तरीय सरवाईवर कलेक्टिव नेटवर्क के सदस्यों के साथ स्पीच कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया ।
जिला दरभंगा अंतर्गत सिंहवाड़ा प्रखंड के बिरदीपुर में लीडरशिप नेक्स्ट प्रोग्राम के तत्वाधान में बाल श्रम से विमुक्त जिला एवं कलस्टर स्तरीय सरवाईवर कलेक्टिव नेटवर्क के सदस्यों के साथ स्पीच कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया ।इस प्रतियोगिता का विषय 26 जनवरी पर भाषण देना रखा गया । इस भाषण प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चो के अंदर अपनी बातों को मंच पर निडर होकर बोलना और उनके अंदर के गुणो को निखारना था । सभी प्रतिभागियों ने अपनी अपनी भाषण दिया ।वही संस्था के कार्यकर्ता गोविंद यादव ने बताया कि लीडरशिप नेक्स्ट कार्यक्रम के तहत बच्चो को शिक्षा से जोड़कर प्रतियोगिता मे भाग लेने के काबिल भी बनाना है ताकि बच्चे किसी भी प्रतियोगिता मे बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सके । साथ ही अपने समाज का नाम रौशन कर सके।शिक्षक नज़रे आलम के द्वारा सभी बच्चो को आगे बढ़ने व मनोबल बढ़ाने का गुर सिखाया गया।इस प्रतियोगिता में सचिन कुमार,अभिषेक कुमार,मो असगर,रवि कुमार,अमरनाथ कुमार, रोहित कुमार,रामकुमार, कृष्णा कुमार, मो नूरइस्लाम आदि ने भाग लिया।
