भूमि विवाद के मामलों का निबटारा करने में मुस्तैदी दिखाएं सभी सीओ व थानाध्यक्ष।एसडीओ
भूमि विवाद के मामलों का निबटारा करने में मुस्तैदी दिखाएं सभी सीओ व थानाध्यक्ष।एसडीओ
रिपोर्ट :अशरफ वैशालवी, वैशाली
महनार वैशाली।. भूमि विवाद के ससमय निबटारे को लेकर बुधवार को अनुमंडल सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी नीरज सिन्हा, एसडीपीओ प्रीतिश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई. बैठक में महनार , देसरी ,सहदेई बुज़ुर्ग,चांदपुरा के थानाध्यक्ष व तीनों प्रखंडों के सीओ, नगर परिषद महनार के कार्यपालक पदाधिकारी शिरकत की अनुमंडल पदाधिकारी नीरज सिन्हा ने कहा कि ज्यादा मामले भूमि विवाद से जुड़े हुए हैं. ऐसे में भूमि विवाद से जुड़े मामलों का जल्द से जल्द निराकरण करें इसी उद्देश्य के साथ यह बैठक आहूत की गयी है. एसडीओ एसडीपीओ ने सभी अंचलाधिकारी व थानाध्यक्षों से कहा कि शनिवार को होने वाले जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामले के लिए अतिरिक्त पंजी का संधारण व उसे अद्यतन करें. उन्होंने कहा कि अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष को रणनीति तरीके से काम करना चाहिए. अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष भूमि विवाद से जुड़े मामलों में कानून सम्मत कार्रवाई करना चाहिए और साथ वे यह निश्चित रूप से देखें के उनके सामने आने वाले मामले वास्तव में भूमि विवाद से जुड़े हैं या नहीं, तभी वे न्यायसंगत कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि जमीन संबंधित मामलों में अंचलाधिकारी थानेदार, चौकीदार से सूचना लेना सुनिश्चित करें.बैडक में अंचलाधिकारी महनार रत्नेश मोहन थानाध्यक्ष विश्व रंजन सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
