हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह और उमंग
हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह और उमंग
महुआ। रेणु सिंह
हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा बुधवार को वैशाली जिला सहित महुआ के विभिन्न विद्यालयों में संपन्न हुई। इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह था। ओलंपियाड में शामिल अभ्यर्थियों ने शांतिपूर्वक और सादगी तरीके से प्रश्न को हल किया।
महुआ के संत कबीर उच्चतर विद्यालय नीलकंठपुर में परीक्षा दे रही काजल, सनम, संध्या, स्वाति, नीलू आदि ने बताया कि यह परीक्षा नहीं बल्कि उनका बहुत बड़ा टेस्ट है। इससे उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अभ्यर्थियों ने बताया कि हिंदुस्तान द्वारा आयोजित ओलंपियाड में बैठने का मौका मिला है। य उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने यह भी बताया कि इस ओलंपियाड में प्रश्न काफी उच्च तरीके से ली गई है। जिसकी जानकारी से आगे की पढ़ाई में उन्हें सहायक साबित होगी। अभ्यर्थियों ने यह भी बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हिंदुस्तान द्वारा ली जाने वाली ओलंपियाड में विद्यार्थियों को शामिल होना चाहिए। प्रभारी प्राचार्य अजीत कुमार और शिक्षक मुकीम अख्तर ने बताया कि इस परीक्षा से विद्यार्थियों को आगे काफी लाभ मिलेगा।
