महुआ में मनरेगा से होने वाले खेल निर्माण कार्य का हुआ उद्घाटन
महुआ में मनरेगा से होने वाले खेल निर्माण कार्य का हुआ उद्घाटन
कन्हौली में करीब 10 लाख की लागत से होगा खेल निर्माण कार्य, मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन उद्घाटन के बाद मुखिया ने भी उद्घाटन का किया रस्म अदायगी
महुआ। रेणु सिंह
ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत विभिन्न पंचायत में होने वाले मुख्यमंत्री खेल निर्माण कार्य का उद्घाटन गुरुवार को यहां कन्हौली स्थित मैदान में किया गया। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा ऑनलाइन किए जाने के बाद स्थानीय मुखिया दिलीप पासवान ने फीता काटकर उद्घाटन का रस अदायगी की।
बताया गया कि यहां कन्हौली बाजार स्थित मैदान में खेल निर्माण कार्य होगा। इसमें 9.90 लाख की लागत आएगी। वहीं इसका कार्य ग्राम पंचायत कराएगी। उद्घाटन के मौके पर मुखिया दिलीप पासवान ने कहा कि कन्हौली के लोगों के लिए यह सुनहरा अफसर होगा। जहां विभिन्न खेलों के लिए उन्हें यह स्थान हर सामग्री से पूर्ण होकर उपलब्ध होगा। मौके पर उपस्थित जदयू के प्रो वेद प्रकाश पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम पंचायत को दी गई यह योजना काफी कारगर होगा। इससे बच्चों और युवाओं को काफी लाभ मिलेगा। कार्यक्रम उद्घाटन के मौके पर पीआरएस अंजन कुमार तिवारी, पूर्व उप मुखिया अनमोल चौधरी सनोज चौधरी सहित पंचायत के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। लोगों ने बताया कि यहां मैदान में खेल निर्माण कार्य होने से युवा वर्ग काफी लाभान्वित होंगे। वहीं लोगों को एक अच्छा पार्क भी मिलेगा। उधर हरपुर मिर्जानगर हाईस्कूल में भी खेल मैदान का शिलान्यास किया गया।
