भीमराव अंबेडकर पर अमर्यादित टिप्पणी करने के खिलाफ बहुजन समाज एवं एआईएसएफ ने अमित शाह का पुतला फूंका ।
भीमराव अंबेडकर पर अमर्यादित टिप्पणी करने के खिलाफ बहुजन समाज एवं एआईएसएफ ने अमित शाह का पुतला फूंका ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार। महुआ (वैशाली)समस्त बहुजन समाज और एआईएसएफ के बैनर तले महुआ बाजार में गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए बहुजन एकता मोर्चा के शशि पासवान और ऐआईएसएफ के राज्य उपाध्यक्ष मोहित पासवान ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल देश के गृह मंत्री अमित शाह ने किया है, पूरे देश से माफी मांगना चाहिए । पुतला दहन की शुरुआत महुआ गांधी मैदान से जुलूस के रूप में शुरू हुआ जो महुआ बाजार के विभिन्न चौक चौराहे होते हुए गांधी स्मारक चौक पहुंचा ,जहां देश के गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया । प्रदर्शनकारियों ने अमित शाह मुर्दाबाद ,नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद ,अमित शाह इस्तीफा दो, बाबा साहब का अपमान नहीं सहेंगे के नारे लगाएं ।
इस कार्यक्रम में ऐआईएसएफ के जिला अध्यक्ष प्रकाश प्रियदर्शी,सफदर इरशाद,उत्कर्ष महाराज उर्फ बच्चा बाबू,आदर्श रंजन यादव,विकाश दास,अंकित पासवान,जीतू पासवान ,नरेश राम ,निराला पासवान ,आनंद राम ,रमन आजाद,रामानंद सहनी ,सिक्किम कुमार,दीपक सुमन समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
