April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

लालगंज प्रखंड क्षेत्र के जी. ए उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बिहार के वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड क्षेत्र के जी. ए उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के तत्वावधान में स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के द्वारा विद्यालय के बच्चों के बीच चित्रकला, निबंध लेखन, और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक पारसनाथ यादव ने की।चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए रूचि कुमारी को चुना गया, वहीं द्वितीय स्थान के लिए आदित्य राज और तृतीय स्थान पर सुंदरम कुमार को चुना गया ।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए रूचि कुमारी, पूजा कुमारी और नंदनी कुमारी चुनी गई।स्लोगन प्रतियोगिता में रूचि कुमारी प्रथम,शालिनी कुमारी द्वितीय और तृतीय स्थान पूजा कुमारी ने प्राप्त किया।इस दौरान जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के निदेशक सह स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर शुक्ला ने बताया कि हम सभी का उद्देश्य है कि वैशाली जिले को बाल विवाह मुक्त जिला बनाया जाए।इस दिशा में पुलिस प्रशासन,जिला प्रशासन और सामाजिक संगठनों के लोग पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है।कार्यक्रम में अधिकार मित्र संतोष कुमार और अमरेश कुमार ने बाल विवाह के कुप्रभावों के संबंध में बच्चों को विस्तृत जानकारी दी।साथ ही बच्चों को बाल विवाह नहीं करने का शपथ भी दिलाया गया ।कार्यक्रम में शिक्षक कमलजीत कुमार,दिलीप कुमार कश्यप, रचना कुमारी,हिमांशु मंदिलवार, प्रवीण कुमार,सौरभ कुमार, गणेश कुमार, संजय कुमार,अब्दुल कादिर, अर्चना कुमारी,डॉली रानी सिंह, स्मिता कुमारी, संगीता कुमारी, सीमा कुमारी, रीता प्रियदर्शनी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.