April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गौसपुर चकमजाहिद पंचायत में किया गया खेल मैदान के निर्माण कार्य का शिलान्यास

गौसपुर चकमजाहिद पंचायत में किया गया खेल मैदान के निर्माण कार्य का शिलान्यास

रिपोर्ट:- मोहन कुमार सिंह महुआ

महुआ प्रखंड क्षेत्र के गौसपुर चकमजाहिद पंचायत के अंतर्गत गद्दोपुर हाई स्कूल परिसर में मनरेगा योजना से पंचायत समिति सदस्य नीलम कुमारी के द्वारा नारियल फोड़कर स्कूल प्रांगण में 09 लाख 90 हजार की लागत से खेल मैदान का शिलान्यास किया। पंचायत समिति नीलम कुमारी ने बताया कि गद्दोपुर हाई स्कूल परिसर में पंचायत वासियों के लिए ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा योजना से खेल मैदान शिलान्यास किया गया है. जिसमें रनिंग ट्रेक, बैडमिंटन,वाॅलीबाॅल , बास्केटबॉल बनाया जाएगा। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक रामकिशोर राय, विश्वजीत सिंह मुन्ना, पूर्व सरपंच अरविंद कुमार,जदयू नेता सुमन कुमार, रोजगार सेवक मोहम्मद इम्तेयाज, पंचायत समिति सदस्य पति सुमन कुमार,कंचन चौधरी, अंजनी सिंह,नागेश्वर चौधरी, टुन्नी पासवान, वार्ड सदस्य शोभा देवी, रमेश पासवान,शिक्षक राघवेन्द्र प्रसाद सिंह,शिवू कुमार, सुभाष कुमार,अमोद कुमार,आशा देवी,छोटू कुमार, मोहन कुमार सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.