गृह मंत्री अमित शाह का किया पुतला दहन,
गृह मंत्री अमित शाह का किया पुतला दहन,
देसरी, 20.12.2024
अमित शाह के द्वारा राज्यसभा में आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए सार्वजनिक माफी एवं उनकी इस्तीफा की मांग करते हुए कांग्रेस पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर चौक पर गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।
पुतला दहन के पूर्व कांग्रेसी कार्यकर्ता मंझीपुर हाईस्कूल के पास जमा होकर अमित शाह इस्तीफा दो, अमित शाह मुर्दाबाद, बाबासाहेब अमर रहें, बाबासाहेब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुए गाजीपुर चौक पहुंच कर गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया।
पुतला दहन के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक प्रतिमा कुमारी दास ने कही कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा राज्यसभा में भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर जी के बारे में की गई टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक थी। ये टिप्पणियाँ भारत रत्न डा० भीमराव अंबेडकर जैसे महानतम नेता का अपमान है एवं उन भारतीयों का भी गंभीर अपमान है, जो उन्हें भारतीय संविधान और सामाजिक न्याय के रूप में सम्मान देते हैं।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रतिनिधि रंजीत पंडित ने कहा कि बाबासाहेब हमारे संविधान में निहित समानता, न्याय और लोकतांत्रिक सिद्धान्तों के प्रतीक हैं। उनके नाम को धूमिल करने का कोई भी प्रयास इन मूल्यों का अपमान है और हमारे राष्ट्र की सामाजिक सद्भाव के लिए खतरनाक है।
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय कुमार यादव ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने बाबासाहेब डॉ० अंबेडकर का ही नहीं, बल्कि भारत के उन तमाम बहुजन समाज का मजाक उड़ाया है, जो भारत रत्न डॉ०अंबेडकर व संविधान का सम्मान करते हैं।
कांग्रेस जिला सचिव उत्तम कुमार ठाकुर एवं सुबोध पासवान ने कहा कि वंचित, शोषित, उत्पीड़ित समूह के लिए भगवान से भी बड़ा दर्जा रखनेवाले महामानव हैं।
सभा की अध्यक्षता विजय कुमार यादव ने किया जबकि संचालन मो. रुस्तम ने किया।
इस मौके पर अभिषेक कुमार, अविनाश कुमार, संजीव कुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य अरुण सहनी, रामनाथ चतुर्वेदी, गौतम यादव, अंकुश कुमार, प्रदीप कुमार, बबलू पासवान, कपिल पासवान, दुलारचंद पासवान, मो. सद्दाम, मो. फिरोज, शिवरंजन, विनोद, अमोद, शिवमम, छोटू, कल्लू, रोहित, बबीता देवी, समुद्री देवी, मुनिया देवी, रीता देवी, शिमला देवी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मिलित थे।
