March 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार के इरफान जामियावाला को मिला इंटर्नेशनल अवार्ड।।

बिहार के इरफान जामियावाला को मिला इंटर्नेशनल अवार्ड।। आज मुंबई के मेयर हाल में एक अंतरराष्ट्रीय अवार्ड सम्मान रखा गया जो कला,समाज सेवा के क्षेत्र में अच्छे काम करने वाले प्रसिद्ध लोगों को दिया गया.. महुआ के लेखक को मिला अंतरराष्ट्रीय कला और हुमंन् राइट अवार्ड..
वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा के रहने वाले इरफान मोहम्मद इरफान उर्फ इरफान जामियावाला को अंतर राष्ट्रीय सम्मान पुरस्कार से नवाजा गया है आपको बता दे कि यह बिहार के पहले निर्देशक लेखक और समाज सेवक है आपको बता दे की इस पुरस्कार के बाद इरफान जामिया वाला के गांव के लोग व परिजन काफी खुश दिखे ।
मोहम्मद इरफान फिलहाल मुंबई में रह रहे हैं और अपने बेहतर प्रदर्शन के बदौलत आज कला और समाज सेवा के क्षेत्र में सबसे सम्मानजनक पुरस्कार से सम्मानित हुए हैं ।
अच्छे कामो और समाज सेवा और कला के क्षेत्र में अच्छा काम करने के लिए पसिद्ध लेखक स्वर्गीय इम्तियाज़ पटेल साहब के वजह से प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटर्नेशनल एक्वेटेबल हुमंन् राइट सोशल काउंसिल ने इरफान जामियावाला को सम्मानित किया गया, उनके साथ उनके छोटे भाई यूनुस पटेल साहब को बेस्ट निर्देशक का भी सम्मान दिया गया, इस मौक़े पे इरफान जामियावाला ने कहाँ की अल्लाह भाई इम्तियाज को जन्नत में आला मक़ाम दे, उनके वजह से मुझे इतना सम्मान मिला,और हम दोनों को सम्मानित किया गया इरफान ने इंतियाज़ पटेल साहब के कामो को दर्शको के सामने रखा और एकता कपूर और बाला जी को भी धन्यवाद किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.