April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जिला परिषद मद से स्कूल के जीर्नोद्धार का हुआ उद्घाटन

जिला परिषद मद से स्कूल के जीर्नोद्धार का हुआ उद्घाटन
महुआ के शाहपुर चकूमर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में टाइल्स और रंग रोगन का हुआ कार्य, सांप बिच्छुओं का बसेरा बना हुआ था स्कूल भवन
महुआ। रेणु सिंह
जिला परिषद के द्वारा 15वीं वित्त आयोग से यहां लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चकूर का किए गए जीर्णोद्वार का विधिवत उद्घाटन सोमवार को किया गया। स्कूल सांप बिच्छुओं का बसेरा बना हुआ था। जिसे जीर्णोद्धार के बाद उसकी दिशा और दशा ही बदल गई।
यहां प्रखंड की जिला परिषद क्षेत्र संख्या 18 की पार्षद प्रियंका कुमारी के द्वारा उक्त स्कूल के ग्राउंड फ्लोर का टाइल्स और पूरे भवन का रंग रोगन के साथ खिड़कियों में ग्रिल विल्डिंग कराने का कार्य किया गया है। 15वी वित्त आयोग द्वारा 14.99 लाख की लागत से हुए स्कूल भवन जीर्णोद्वार का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष आशुतोष कुमार दीपू के द्वारा फीता काटकर और शीलापट्ट का पर्दा हटाकर किया गया। उद्घाटन के बाद जिला परिषद अध्यक्ष श्री दीपू ने कहा कि स्कूल भवन का जीर्णोद्धार हो जाने से अब विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों को पठन-पाठन करने और कराने में काफी सहूलियत होगी। पार्षद प्रियंका कुमारी ने कहा कि स्कूल का ग्राउंड फ्लोर टूटे-फूटे होने के कारण सांप बिच्छुओं का बसेरा बन गया था। जहां स्कूल आने से बच्चे डरते थे। इसके कारण बदहाल स्कूल भवन का जीर्णोद्धार कराया गया है। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार सिंह के अलावा रामवृक्ष सिंह, सुनील सिंह, चेतन राय, बलिंदर राय, शंकर राय, संजय राय, आलोक कुमार, अमरेश कुमार, अविनाश कुमार, रेखा चौधरी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.