बिना दहेज़ शादी कर मोहम्मद तौकीर अंसारी ने समाज को दिया संदेश
*बिना दहेज़ शादी कर मोहम्मद तौकीर अंसारी ने समाज को दिया संदेश*
पातेपुर (वैशाली) ग्राम पोस्ट तिसिऔता थाना पातेपुर (जिला) वैशाली निवासी मोहम्मद तौकीर की शादी सुन्नत रसुल के मुताबिक बड़ी सादगी और संजीदगी के साथ सम्पन्न हुई।
ग्राम पोस्ट तिसिऔता थाना पातेपुर ( जिला) वैशाली निवासी मोहम्मद हलीम अंसारी अपने पुत्र मोहम्मद तौकीर की शादी नाजिया फिरोज पिता मोहम्मद फिरोज साहब ग्राम टेकनारी पोस्ट रमौली थाना पातेपुर (जिला) वैशाली के साथ बिना दहेज वह तिलक के साथ सम्पन्न की । निकाह दो गवाहों की उपस्थिति में हाज़िर ए मजलिस के सामने ईमाम साहब ने पढ़ाया। इस शादी समारोह मे नौशा मो तौकीर के भाई , मो तनवीर, मो फिरोज, मो शमशाद, मो शकील, मो शहजाद आलम, मो तैयब सभी रिश्तेदार और दोस्तों ने शामिल होकर मुबारकबाद पेश किया। मोहम्मद तौकीर ने बिना दहेज़ शादी कर के समाज में एक मिशाल पेश किया और आज के समाज को एक संदेश दिया।इस खुशी के मौके पर जनाब मोहम्मद हलीम अंसारी साहब ने बहू भोज का आयोजन अपने आवास पर किया। जहां रिश्तेदार के साथ पातेपुर,महुआ वैशाली क्षेत्र के कई सामाजिक लोगों ने शिरकत की और वर वधु को विवाह की शुभकामनाएं दी । इस वर वधु सम्मान समारोह के मौके पर पत्रकार व समाजसेवी मोहम्मद दिलशेर,मोहम्मद अब्दुल हमीद,मोहम्मद हलीम अंसारी,मोहम्मद फिरोज, हाजी मोहम्मद शमीम अहमद, मुन्ना अंसारी, डाक्टर मोहम्मद शमीम मोहम्मद तनवीर,मोहम्मद तैयब,मोहम्मद शकील,मोहम्मद फकरुल,मोहम्मद शहजाद आलम,मोअम्मद कैशर, पातेपुर विधान सभा के पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी, उजियारपुर विधानसभा के विधायक आलोक मेहता ,भाजपा नेता मोहम्मद असगर अली,समेत महिला एवं पुरूष ने बहू भोज में उपास्थित होकर दावत ए वलीमा मे शामिल होकर वर वधु को लंबी आयु एवं अच्छे जीवन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
