शुक्ला सभागार हाजीपुर में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
सुशासन दिवस 25 दिसंबर की पूर्व संध्या पर शुक्ला सभागार हाजीपुर में मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन नेहरू युवा केंद्र संगठन के केदारनाथ सिंह एवं स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुशासन सप्ताह मनाने का उद्देश्य लोगों को देश में सुशासन व्यवस्था के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देना है । साथ ही साथ भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन को व्यापक रूप से मानना है। हम सभी को अटल जी के जीवन से बहुत कुछ सीखने की प्रेरणा मिलती है । उन्होंने देश को एक नई रास्ता दिखाई थी जो विकास के पद पर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र संगठन वैशाली के सहयोग से स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में संजीव कुमार, कन्हैया कुमार झा, राजीव कुमार, संतोष कुमार, अमरेश कुमार, राजू कुमार, गुड्डू कुमार, शत्रुंजीत कुमार, संजय प्रसाद यादव ,मीनाक्षी कुमारी , रूपा कुमारी , प्रकाश कुमार झा, निलेश कुमार, अभय कुमार यादव इत्यादि ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के द्वारा देश को दिए योगदान के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
