April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गोरौल के आदमपुर गांव स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र का भवन निर्माण कार्य अधर में लटका है

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण लगभग डेढ़ दशक से गोरौल के आदमपुर गांव स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र का भवन निर्माण कार्य अधर में लटका है । जबकि इसका बॉन्ड्री वाल भी कर दिया गया लेकिन भवन निर्माण को ग्रहण लग गया है। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत बेलसर में 28 दिसम्बर को मुख्यमंत्री नितीश कुमार से करेंगे , मालुम हो कि गांव के ही भूमि दाता ने 2009 में ही अस्पताल हेतु महामहिम राज्यपाल के नाम जमीन निबंधित कर दिया था और ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा 2010 में कार्य प्रारम्भ भी कर दिया गया था लेकिन कार्य के नाम पर केवल चहारदिवारी ही करके छोड़ दिया गया जो आज तक अधर में ही लटका पड़ा है । इस मामले में जिला पदाधिकारी से लेकर सिविल सर्जन तक से लिखित आवेदन दी गई लेकिन किसी ने इसकी ओर ध्यान देना मुनासिव नहीं समझा । ग्रामीण व पूर्व पंचायत समिति सदस्य चंदन कुमार पाण्डेय उर्फ राजा बाबु ने कहा है कि गांव के लोगों के साथ बेलसर में 28 दिसम्बर को आने वाले मुख्य मंत्री से लिखित शिकायत ही नहीं बल्कि मिलकर मौखिक रूप से इसकी शिकायत भी करेंगे । उन्होंने यह भी बताया कि इस अस्पताल के नाम पर डॉक्टर से लेकर अन्य कर्मी भी पदस्थापित हैं , जिनसे गोरौल में काम लिया जाता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.