April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

डॉ सुधांशु कुमार चक्रवर्ती की किताब ‘प्रदूषण’ का लोकार्पण

डॉ सुधांशु कुमार चक्रवर्ती की किताब ‘प्रदूषण’ का लोकार्पण ।

रेपोर्ट : राजु कुमार, गोरौल वैशाली 
भारत स्काउट एवं गाइड कार्यालय स्काउट भवन, हाजीपुर में शिक्षक व वरिष्ठ रंगकर्मी डॉक्टर सुधांशु कुमार चक्रवर्ती द्वारा लिखित पुस्तक ‘प्रदूषण’ का आज लोकार्पण किया गया। लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता शिक्षाविद् डॉक्टर शिव बालक राय प्रभाकर ने किया जबकि संचालन शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत स्काउट एवं गाइड के बिहार राज्य आयुक्त अवधेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। पुस्तक ‘प्रदूषण’ के लेखक डॉक्टर सुधांशु कुमार चक्रवर्ती ने कहा कि प्रकृति की सबसे बड़ी विरासत मनुष्य और मानवता है । जिसे हमेशा संरक्षण की आवश्यकता है। हवा ,जमीन और पानी में हानिकारक पदार्थों की मौजूदगी जो जीवित प्राणियों और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है, प्रदूषण कहलाता है। वर्तमान समय में प्रदूषण को रोकना वैज्ञानिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए एक चुनौती है। प्रदूषण तभी रोका जा सकता है, जब सरकार और लोग दोनों मिलकर सही दिशा में काम कर सके। मैंने प्रदूषण की समस्याओं को ध्यान में रखकर उसके निवारण के लिए सभी तथ्यों को रखते हुए यह किताब लिखी हैं। अभी के समय में पूरा विश्व प्रदूषण को झेल रहा है। इस पुस्तक में भारतवर्ष के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदूषण की समस्याओं पर काम करने वाले समाजसेवी ,शिक्षाविदों साहित्यकारों, संस्कृतिकर्मियों एवं शोधकर्ताओं के तथ्यों को प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद डॉक्टर शिव बालक राय प्रभाकर ने कहा कि वास्तव में श्री चक्रवर्ती द्वारा लिखी यह पुस्तक समाज के लिए आईने का काम करेगा । आज हमारा शहर हाजीपुर ही नहीं बल्कि पूरा विश्व प्रदूषण की समस्या को झेल रहा है। इन्होंने बड़ी बखूबी प्रदूषण के विभिन्न आयाम ,प्रदूषण के प्रकार ,उसके कारण और निवारण को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने की कोशिश की है,जो सराहनीय हैं। यह पुस्तक समाज के लोगों के लिए उपयोगी है।हम लोगों को मिलकर प्रदूषण की समस्या से निवारण का उपाय करनी चाहिए । इस अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड के बिहार राज्य आयुक्त अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रदूषण के कारण प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है। प्रदूषण का हमारे स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है । इसके कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियां होती है । श्री चक्रवर्ती द्वारा लिखित यह पुस्तक प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक सराहनीय कदम है। हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए आदर्श तकनीकी और नैतिक मूल्यों को मिलाने का संकल्प बनाना होगा । इस अवसर पर योग गुरू डॉ महेंद्र प्रियदर्शी ,मेदनी कुमार मेनन , संगीत शिक्षक लव शर्मा, विकास कुमार, जितेश कुमार, निशि चंद्रवंशी, आनंदिता,सुप्रिया,गौरी ,नेहा, मुस्कान एवं सुचिता कुमारी सहित अन्य लोगों ने भी पुस्तक के लेखक डॉक्टर सुधांशु कुमार चक्रवर्ती को बधाई दी है । कार्यक्रम के अंत में भारत स्काउट एवं गाइड के जिला संगठन आयुक्त, वैशाली श्री ऋतुराज ने उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर सुधांशु चक्रवर्ती एक स्काउट शिक्षक भी है। इन्होंने संस्था के साथ मिलकर एकल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार ,सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए विद्यालय से लेकर जिला स्तर तक काम किया है। मैं इन्हें भारत स्काउट एवं गाइड, वैशाली की पूरी टीम की तरफ से ‘प्रदूषण’ पुस्तक लेखन हेतु बधाई देता हूं और उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.