कालजयी पुरुष थे अटल बिहारी वाजपेई : डॉ अजीत कुमार।
कालजयी पुरुष थे अटल बिहारी वाजपेई : डॉ अजीत कुमार।
(जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए अटल बिहारी वाजपेई ) रिपोर्ट सुधीर मालाकार। हाजीपुर (वैशाली)अटल बिहारी वाजपेयी कालजयी पुरुष थे। जिन्होंने भाजपा को शून्य से शिखर तक पहुंचने में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया। उक्त बातें प्रोफेसर डॉ अजीत कुमार ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी समारोह की पूर्व संध्या पर आयोजित “अटल की विराट छवि” गोष्ठी में कहा।
नगर के सिनेमा रोड स्थित पतंजलि चिकित्सालय एवं योग सेवा केंद्र में स्वामी विवेकानंद सामाजिक शोध संस्थान वैशाली बिहार के तत्वाधान में आयोजित अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी समारोह धूमधाम से मनाई गई।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने डॉ अजीत कुमार के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प चढ़कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
शताब्दी समारोह प्रो डॉ अजीत कुमार के अध्यक्षता में की गई जबकि संचालन इंजीनियर राजीव कुमार ने किया।
जनशताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए डॉ अजीत कुमार ने कहा कि आग और पानी का कब और कैसे इस्तेमाल करना चाहिए ।यह कला अटल जी कूट-कूट कर भरा था। पोखरण में परमाणु परीक्षण कर उन्होंने संदेश दे दिया था कि भारत दोस्ती का तलबगार है ,पर कभी झुकेगा नहीं, देवेगा नहीं,। कंधार कारगिल और संसद पर हमले के बावजूद उन्होंने समझौता की कोशिश नहीं छोड़ी और समय पड़ा तो पाकिस्तान को सबक सिखाने में भी पीछे नहीं रहे। अटल जी अपनी आलोचनाओं की ओर, नहीं अपने लक्ष्य की ओर देखते थे। वह जब चाहे विपक्ष का इस्तेमाल कर लेते, विपक्षियों को भी उनके दरवाजे पर दस्तक देने में कोई संकोच नहीं होता । वे स्वीकार्यता की सियासत करते थे प्रतिरोध की नहीं। यही वजह था कि अटल जी विरोधियों के भी दिल में राज करते थे।
इस मौके पर शताब्दी समारोह के मुख्य अतिथि डॉ भरत प्रसाद विभाग अध्यक्ष रसायन विज्ञान विभाग अक्षयवट कॉलेज ,महुआ ने अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि ऐसे पुरुष बिरले ही पृथ्वी पर आते हैं। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई की करिश्माई व्यक्तित्व ही था कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। वाजपेई ने अपने कार्यकाल को यादगार बनाया।कामाख्या को द्वारका से जोड़ने का काम उनकी स्वर्णिम चतुर्भुज योजना ने किया। वहीं उनके द्वारा लागू की गई, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने देश को के यातायात को सुगम बनाने में बड़ी भूमिका अदा की।
जनशताब्दी समारोह में डॉ अजीत कुमार प्रोफेसर भारत प्रसाद इंजीनियर राजीव कुमार डॉ अशोक कुमार सिंह अमित कुमार कुशवाहा शिवनाथ सिंह प्रो मनोज कुमार सिंह अवधेश पासवान अभिनव कुमार राय अजय कुमार सिंह गौतम कुमार अभिषेक कुमार सिंह रोहित पटेल राजू चौधरी पवन पटेल पार्थ कुमार विकास कुमार राय निराला कुमार अभिषेक कुमार एवं साहिल कुमार ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके कार्यों का बखान करते हुए अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला प्रकाश ।
