April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रालोजपा गांव की ओर कार्यक्रम की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक

रालोजपा गांव की ओर कार्यक्रम की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक
महुआ में आगामी 19 जनवरी को पार्टी कार्यकर्ताओं का होगा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन
महुआ। रेणु सिंह
रालोजपा गांव की ओर कार्यक्रम की सफलता को लेकर बुधवार को यहां पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक यहां पंचमुखी चौक स्थित एक सभा भवन में हुई। जिसमें कार्यक्रम को विराट बनाने के लिए विभिन्न निर्णय लिए गए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष पारस गुप्ता ने विषय प्रवेश करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस कुमार के आह्वान रालोजपा गांव की ओर कार्यक्रम खगड़िया और बेगूसराय में किया गया, जो काफी सफल रहा, तीसरा कार्यक्रम वैशाली जिला के महुआ में आगामी 19 जनवरी को होगा। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम भव्य होगा। इसमें विधानसभा से लेकर अन्य प्रखंडों से काफी संख्या में लोग जुड़ेंगे। पार्टी के ब्रह्मदेव राय, प्रवक्ता शिवनाथ पासवान, प्रकाश कुमार चंदन, प्रमोद पासवान ने कहा कि यह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता एड़ी चोटी एक कर देंगे। बैठक में चंदन गांधी, जयप्रकाश गुप्ता नकुल, रणधीर पासवान, धर्मवीर पासवान, प्रमोद पासवान, मनोज पासवान, राजीव दुबे, गया पासवान, दिनेश पासवान, सत्यनारायण शर्मा, दिनेश पांडे, रवीन्द्र पासवान, मनोज साह, सुनील आदि उपस्थित थे। बैठक में पशुपति कुमार पारस जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.