ठंड बढ़ने के साथ अस्पतालों में उमड़ रहे मरीज
ठंड बढ़ने के साथ अस्पतालों में उमड़ रहे मरीज
महुआ। रेणु सिंह
ठंड को लेकर इस समय सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में रोगियों की संख्या काफी बढ़ गई है। मंगलवार को यहां पीएचसी और अनुमंडल अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में ठंड जनित रोगियों की अधिक भीड़ रही। जिससे अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा।
यहां पीएससी के प्रभारी डॉ अभिषेक कुमार के द्वारा बताया गया कि इस समय ठंड जनित रोगियों की संख्या काफी बढ़ गई है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में ऐसे मरीजों के लिए सारी दवाइयां उपलब्ध है। वही डॉ महेश चौधरी व डॉ केसी विद्यार्थी ने बताया कि मौसमी रोगियों में सर्दी, खांसी, बुखार, कोल्ड डायरिया, हड्डी नस का दर्द, जोड़ों का दर्द, सर दर्द, ब्लड प्रेशर बढ़ जाने आदि के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। वहीं ठंड लगने के कारण उल्टी की भी शिकायत आ रही है। उन्होंने बताया कि सुबह, शाम और रात को तापमान काम जाता है और दिन में बढ़ जाने के बावजूद ठंड जनित रोग अधिक हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि ठंड जनित रोगों के शिकार बच्चे और बुजुर्ग अधिक हो रहे हैं। वहीं महिलाओं में भी मौसमी बीमारी अधिक देखने को मिल रही है। डॉ वी दयाल सिंह व डॉ नवीन कुमार ने बताया कि इस वक्त हर व्यक्ति को ठंड से बचने की जरूरत है। ऐसे में रक्तचाप बढ़ जाने से दिक्कत आती है। बताया कि इस समय किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
