घरेलू कलह के कारण तंग आकर विवाहिता ने समाप्त की इहलीला
घरेलू कलह के कारण तंग आकर विवाहिता ने समाप्त की इहलीला
महुआ। रेणु सिंह
महनार थाना के फटिकवारा घरेलू कलह के कारण विवाहिता ने अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
बताया गया कि फटिकबारा गांव निवासी राजेश कुमार सिंह की पत्नी नीतू कुमारी ने आत्महत्या कर ली। नीतू के पिता गोखुलपुर निवासी सरोज कुमार सिंह ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी। पति सहित ससुराल के अन्य लोगों को आरोपी किया है। उन्होंने अपनी पुत्री नीतू कुमारी की शादी 2016 में फटिकवारा गांव निवासी ब्रजकिशोर सिंह के पुत्र राजेश कुमार सिंह के साथ की थी।
पांच लाख रुपए से सहयोग किया था। उनकी बेटी के साथ ससुराल में पूर्व में भी मारपीट किया जाता था। आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री की हत्या की गई है। बताया गया कि नीतू के दो बच्चे है। घटना के बाद ससुराल के लोग फरार है।
