एन एन कॉलेज सिंघाड़ा के पूर्व सचिव की मणि पुण्यतिथि
एन एन कॉलेज सिंघाड़ा के पूर्व सचिव की मणि पुण्यतिथि
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा के पूर्व सचिव लक्ष्मीनारायण सिंह की सातवीं पुण्यतिथि कॉलेज पर शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

इस मौके पर लोगों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही भजन संगीत का भी आयोजित किया गया।
पुण्यतिथि कार्यक्रम के मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रोशन ने स्व सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे शिक्षा के प्रति काफी जागरूक थे। उन्होंने सुदूर गांव में बच्चों को उच्च शिक्षा देने के लिए कॉलेज को निरंतर आगे बढ़ने का काम किया। स्व सिंह के पुत्र प्रो शिव शरण सिंह, प्रो संजय कुमार सिंह, पुत्रवधू सविता सिंह आदि के द्वारा आयोजित पुण्यतिथि के मौके पर उपस्थित विज्ञान स्वरूप सिंह, रमैया सिंह, पारसनाथ सिंह, प्रो अरविंद झा, ललन सिंह, प्रो धर्मेंद्र कुमार, अजीत कुमार सिंह, प्रो मिथलेश, ब्रह्मानंद स्वामी, भाजपा के मनोज सिंह, पूर्व मुखिया विजय राय, राजेश आदि ने भी अपने विचारों को रखा। यहां गायक ने भजन संगीत गाकर लोगों को भाव विह्ल कर दिया। इस मौके पर कॉलेज के छात्र-छात्राएं के अलावा आसपास के लोग उपस्थित थे।
